ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन युवकों की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन युवकों की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन युवकों की मौत
Modified Date: April 9, 2024 / 04:08 pm IST
Published Date: April 9, 2024 4:08 pm IST

बलरामपुर (उप्र), नौ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकराई एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) बृजनंद राय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार/मंगलवार की देर रात करीब एक बजे देहात क्षेत्र में रचोड़ा मोड़ के पास श्रावस्ती की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बेकाबू मोटरसाइकिल उससे टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार विजय पाल (18), अंकित कुमार (22) तथा विष्णु पांडे (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राय ने बताया की शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में