अंबिकापुर। TS Singhdeo Latest News: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अंबिकापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीयत अच्छी है और वह व्यक्ति भी अच्छे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। TS Singhdev praised CM Sai
टीएस सिंहदेव ने कहा कि पुराने समय में राज्य का मुखिया कंबल ओढ़कर रात में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानता था। उन्होंने कहा कि आज भी ऐसी ही संवेदनशीलता और सक्रियता की जरूरत है, ताकि सरकार को यह पता चल सके कि प्रदेश में वास्तव में क्या हो रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जमीनी स्थिति की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में लेनदेन पहले की तुलना में दुगना-तिगुना बढ़ गया है, जिससे आम आदमी बेहद व्यथित है और हालात खराब होते जा रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट देखने को मिल रही है। TS Singhdev praised CM Sai
TS Singhdeo Latest News: बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब टीएस बाबा ने साय सरकार की तारीफ की हो। इससे पहले टीएस सिंहदेव ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए सरकार की तारीफ की थी। दरअसल, सरकार ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में 700 बेड की नई बिल्डिंग के निर्माण का टेंडर जारी किया गया है। जिसका भूमिपूजन टीएस सिंहदेव ने साल 2023 में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए किया था। सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हुए टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देकर ये भी लिखा था उन्हें इस बात का दुख है कि अस्पताल की नई बिल्डिंग का काम उनके शासनकाल में नहीं हो पाया।
इन्हे भी पढ़ें:-