सट्टा और सूदखोर.. युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया ये दर्द, मौत को लगाया गले

Ads

crime in cg news : ताजा मामला पैंड्रा के भर्रापारा से जुड़ा है, जहां सूदखोर से परेशान होकर युवक ने जान दे दी।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2022 / 04:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

Sudkhor

पेंड्रा। मरवाही पेंड्रा में सूदखोर किसी गैंग की तरह काम कर रहे हैं, जो समय पर रुपए नहीं लौटाने वाले को धमकी देने से लेकर मारपीट तक करते हैं। ताजा मामला पैंड्रा के भर्रापारा से जुड़ा है, जहां सूदखोर से परेशान होकर युवक ने जान दे दी।

यह भी पढ़ें:  Video viral : सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया ऐसे सबक

दरअसल मृतक महेंद्र प्रजापति नाम का युवक ईंट बनाने के काम में मजदूरी करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि महेंद्र कुछ दिनों से क्रिकेट में सट्टा लगाने और हार जाने के चलते काफी कर्ज में डूब गया। जिसके बाद सट्टा लगाने के लिए सूदखोरों से भी काफी कर्ज लिया। सूदखोरों लगातार पैसा वसूली के दवाब बनाने लगे। जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: रेप केस में पूर्व विधायक का भाई गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने बिछाया जाल

फिलहाल युवक की आत्महत्या के पीछे कौन से वो सूदखोर हैं। जिनकी प्रताड़ना और धमकी से तंग आकर महेंद्र ने आत्महत्या की है। इस बात का खुलासा जांच के बाद होगा, लेकिन जिस तरीके से बाहुबली सूदखोरों का नेटर्वक दिनों-दिन बड़ा होता जा रहा है। जिसमें युवा पीढ़ी फंसती चली जा रही है।उधर सूदखोरों के फंदे पर पुलिस प्रशासन नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  गुस्से में महिला ने पति की हत्या कर शव आंगन में ही गाड़ दिया और.. इस बात को लेकर हुआ था विवाद

सुलगते सवाल

कैसे सूदखोरों के शिकंजे में फंस रहा युवा
सूदखोर बर्बाद कर रहे युवाओं का भविष्य
सूदखोरों के जंजाल में फंसी युवा पीढ़ी
कितना बड़ा है सूदखोरों का नेटवर्क ?
सूदखोरों से तंग आकर युवा कर रहे आत्महत्या
आखिर बाहुबली सूदखोरों पर शिकंजा कब ?

और भी है बड़ी खबरें…