बलरामपुर (उप्र), सात अक्टूबर (भाषा) बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत के किनारे गड्ढे में 17 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सड़कहिया गाँव के निवासी हरि प्रसाद विश्वकर्मा की बेटी रेशमी (17) सोमवार देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
मंगलवार को उसका शव एक खेत के किनारे गड्ढे में मिला।
रेहरा बाजार थाने के प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं जफर
मनीषा
मनीषा