NSUI BHOPAL NEWS : राजधानी में NEET घोटाले के खिलाफ हनुमान जी की शरण में छात्र, मंदिर में आहुति देकर बोले-“अब सरकारी सिस्टम पर भरोसा नहीं!”

Ads

RE-NEET परीक्षा के बीच भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में हनुमान मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य और न्याय की मांग को लेकर भगवान से प्रार्थना की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 12:24 PM IST

NSUI BHOPAL NEWS / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • भोपाल के हनुमान मंदिर में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया विशेष हवन-पूजन
  • NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में दी आहुति
  • छात्रों के भविष्य के लिए भगवान से लगाई न्याय की गुहार

भोपाल : NEET Scam NSUI Protest Bhopal आज पूरे देशभर में एक तरफ जहाँ RE-NEET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में NSUI के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा कदम उठाते हुए हनुमान मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब उन्हें सरकारी सिस्टम पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए वे भगवान की शरण में आए हैं।

अनियमितताओं के विरोध में आहुति

यह पूरा मामला भोपाल के 10 नंबर मार्केट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का है। यहाँ एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और नीट परीक्षा में हुए घोटालों और पेपर लीक जैसी अनियमितताओं के विरोध में आहुति दी। मंदिर परिसर में बैठकर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने देश के लाखों पीड़ित बच्चों के न्याय और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की।

केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

इस दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि इस महाघोटाले ने देश के लाखों होनहार बच्चों के भविष्य को अधर में लटका दिया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें :