साप्ताहिक बाजार में आसमान से आ गिरी आफत, तीन लोगों की मौत, कई घायल
जशपुर के बगीचा और अन्य क्षेत्र के लोग रविवार को साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे। जहां अचानक बारिश शुरू हो गई।
बलरामपुर। जिले के जशपुर की सीमा पर स्थित बुर्जुडीह में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज जारी है। जशपुर के बगीचा और अन्य क्षेत्र के लोग रविवार को साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे। जहां अचानक बारिश शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: अधिक उम्र में शादी करने वाली लड़कियों को करना पड़ता है इन दिक्कतों का सामना, हो सकती है बड़ी परेशानी
वहीं बारिश से बचने ले लिए लोगों ने एक होटल का सहारा लिया था और उसी साप्ताहिक बाजार में संचालित होटल में आकाशीय बिजली गिरी। जिससे मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इलाज के लिए ले जाते समय 12 साल के बच्ची की मौत हो गई। घायलों में कई बच्चे भी शामिल है। जिसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ज्यातर घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर नींबू-मिर्ची लटकाने को आप भी मानते है अंधविश्वास, तो जाने इसके पीछे का विज्ञान

Facebook


