WB Elections Congress Candidates: ममता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे ये दिग्गज नेता, पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, जानिए किसे कहां मिला टिकट?

Ads

ममता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे ये दिग्गज नेता, West Bengal Assembly Elections Congress Candidates List

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 12:27 AM IST

Datia Congress MLA Jail. Image Source- IBC24

नई दिल्ली/कोलकाताः West Bengal Assembly Elections  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए 294 में से 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मौसम नूर को मालतीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को भबानीपुर से उम्मीदवार बनाया है।

चाकुलिया से रम्ज और बाघमुंडी से नेपाल महतो बने उम्मीदवार

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार पूर्व विधायक अली इमरान रम्ज (विक्टर) को उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सोमेन मित्रा के बेटे, रोहन मित्रा बालीगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। मोहित सेनगुप्ता रायगंज सीट से, पूर्व MLA अमल आचार्य इटाहार से, पूर्व MLA नेपाल महतो बाघमुंडी से, पूर्व MLA मिल्टन राशिद हसन से और मुस्ताक आलम हरिश्चंद्रपुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सेवा दल चीफ पूर्णा घोष श्यामपुकुर से, छात्र परिषद अध्यक्ष प्रियंका चौधरी बाली से, सुमन रॉय चौधरी मानिकतला से और रंजीत मुखर्जी बिधाननगर से चुनाव लड़ेंगे। वह कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर प्रसून मुखर्जी के बेटे हैं। यूथ लीडर शाहिना जावेद बेलेघाटा से चुनाव लड़ेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-