जब सड़क पर ‘तैरने’ लगीं मछलियां, लोगों में लूटने के लिए मची होड़, बोले- अब आएगा होली का असली मजा

Ads

जब सड़क पर 'तैरने' लगीं मछलियां, लोगों में लूटने के लिए मची होड़ : When fishes started 'swimming' on road, people started competing to loot them

  •  
  • Publish Date - March 24, 2024 / 04:50 PM IST,
    Updated On - March 24, 2024 / 04:50 PM IST

राजिमः छत्तीसगढ़ के राजिम इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सी पर पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां सड़क पर बिखर गई। सड़क पर म‍छलियों के गिरते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और मछलियां बटोरने लगे। इसे लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी भी शुरू हो गई।

Read More : Weekly Love Horoscope, March 24 – March 30, 2024: इस सप्ताह जीवन साथी के साथ गहरे होंगे प्रेम संबंध, शानदार बीतेगा समय

मिली जानकारी के अनुसार दो क्विंटल मछलियों से लदा पिकअप रायपुर से छुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां हाइवे पर बिखर गई। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और मछलियां लूट ले गए।

Read More : Amroha Congress Candidate: ‘भारत माता की जय बोलने में जिस नेता को है आपत्ति, कांग्रेस ने उसे ही दे दिया टिकट’ सुधांशु त्रिवेदी ने शेयर किया वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितना जिससे बन पाया, उतनी मछलियां लेकर चलते बने। कई लोग हाथ मलते रह गए। जिन लोगों के हाथ मछलिया लगी उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। वे यह कहते दिखे कि अब होली का असली मजा आएगा।

Read More : MP Lok Sabha Congress List Update : एमपी में अभी भी 6 सीटों पर फंसा पेंच! कांग्रेस का नए चेहरों पर मंथन जारी, इन नेताओं के नाम आए सामने