Abhijeet Deepke On Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक खत्म करेंगे अनशन? इस शख्स ने वीडियो जारी कर की ये भावुक अपील, बताया आगे का पूरा प्लान /image: AI Generated
नई दिल्ली। Abhijeet Deepke On Sonam Wangchuk Hunger Strike: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 28 जून से लगातार जारी है। नीट परीक्षा लीक होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग पर भारी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहें हैं। छात्रों के समर्थन में सोनम वांगचुक भी लगातार भूख हड़ताल पर है। आज उनके अनशन का 25 वां दिन है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से एक भावुक अपील की है।
अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया है। वीडियो में अभिजीत कह रहे है कि, आज सोनम सर के अनशन का 25वां दिन है। हम उनसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। देश को उनकी ज़रूरत है और उनकी जान बहुत कीमती है, जिसे और अधिक जोखिम में नहीं डाला जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। (Abhijeet Deepke On Sonam Wangchuk Hunger Strike)
We request @Wangchuk66 sir to end his hunger strike. The country needs him, and his life is far too precious to be put at further risk.
The peaceful protest at Jantar Mantar will continue until our demands are met. pic.twitter.com/rCfygpuCH6
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 22, 2026
ये भी पढ़ें