आरक्षण का त्रिकोण…जीतेगा कौन? आदिवासी आरक्षण में कटौती का दोषी कौन?

आरक्षण का त्रिकोण...जीतेगा कौन? आदिवासी आरक्षण में कटौती का दोषी कौन? Who is guilty of deduction in tribal reservation

आरक्षण का त्रिकोण…जीतेगा कौन? आदिवासी आरक्षण में कटौती का दोषी कौन?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 15, 2022 12:10 am IST

राजेश मिश्रा/रायपुर। deduction in tribal reservation फिलहाल ये छत्तीसगढ़ की सियासत में सबसे मौजू सवाल बना हुआ है। आरक्षण को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले के बाद एक ओर सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आदिवासी वर्ग भी बेहद नाराज है। सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में लामबंद होकर आदिवासी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को गरियाबंद में लगभग 4000 आदिवासी पारंपरिक हथियारों हुए रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव किया।

Read More: देश में हिजाब वाली प्रधानमंत्री बने, ये मेरा सपना है…पसंद है तो आप भी बिकिनी पहनो: असदुद्दीन ओवैसी

deduction in tribal reservation आरक्षण के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ये साबित करने में जुटा है कि वो ST वर्ग को 32 फीसदी आरक्षण के पक्ष में है। कांग्रेस ये दावा कर रही है आरक्षण को यथावत करने सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जहां देश के तीन बड़े वकील सरकार का पक्ष रखेंगे। तो वहीं बीजेपी बीजेपी ST मोर्चा 15 शनिवार से कांग्रेस के आदिवासी विधायकों का घेराव करेगी। इससे पहले बीजेपी बस्तर और सरगुजा संभाग में हाईवे पर चक्काजाम कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुकी है। आरक्षण में कटौती के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं।

Read More: CM shivraj profile picture changed: सीएम शिवराज समेत प्रदेश के मंत्रियों ने बदली डीपी…क्या है वजह..? 

कुल मिलाकर आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी खुद को आदिवासियों का हितैषी और सामने वाले को विलेन साबित करने में जुटी है। जाहिर है अगले साल सूबे में चुनाव है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों नहीं चाहेगी कि आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासी वोटर्स उसके खिलाफ जाए।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।