शह मात The Big Debate: जीते तो सब ‘फेयर’..हारे तो ‘हेरा फेरी’? हार के करीब 5 साल बाद गड़बड़ी की थ्योरी क्यों निकली? देखिए पूरी रिपोर्ट

Ads

CG News: जीते तो सब 'फेयर'..हारे तो 'हेरा फेरी'? हार के करीब 5 साल बाद गड़बड़ी की थ्योरी क्यों निकली? देखिए पूरी रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - September 12, 2025 / 12:01 AM IST,
    Updated On - September 12, 2025 / 12:01 AM IST

CG News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस का दावा – छत्तीसगढ़ की 44 सीटों पर वोट चोरी हुई
  • डॉ. चरणदास महंत बोले – सबूत हमारे पास हैं, ये हाइड्रोजन बम साबित होंगे
  • डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार – चुनाव के वक्त सत्ता में कांग्रेस थी, तब क्यों चुप थे?

रायपुर: CG News 7 अगस्त को दिल्ली में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ी पर राहुल गांधी ने 1 घंटे से ज्यादा लंबा प्रेजेंटेशन दिया। तभी से कांग्रेस ने देशभर में वोट चोरी पर अभियान छेड़ दिया है। नतीजों के तकरीबन 2 साल बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश की आधी विधानसभा सीटों पर वोट चोरी हुआ है। कांग्रेस का दावा है इसके सबूत उनके पास हैं, तो वो क्या हैं और क्या कभी साफ-साफ जनता के सामने भी रखे जाएंगे।

Read More: Bhopal News: होटल के बाथरूम इस हाल में मिला गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर, देखकर पुलिस भी रह गई दंग 

CG News अपने सबसे बड़े फेस राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे पर सक्रीय छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे लेकर बिलासपुर में ‘वोट-चोर,गद्दी-छोड़’ अभियान के तहत एक बड़ा अभियान छेड़ा। मंच से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में 44 सीटें ऐसी थी, जिसके आंकड़े बदल दिए गए। महंत ने इसके सुबूत होने के दावा भी किया। मंहत ने कहा भरतपुर-सोनहत सीट पर पहले 62% वोटिंग बताई गई, फिर 67% वोटिंग बतायी गई लेकिन नतीजों के वक्त भरतपुर-सोनहत में कुल 87% वोटिंग होना दिखाया गया। कांग्रेस का दावा है कि उनके पास जो सुबूत हैं, वो हाइड्रोजन बम की तरह घातक है जिसके बाद पीएम को गद्दी छोड़नी पड़ेगी।

Read More: CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, हरीश राठौर को सौंपी गई मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी 

इधऱ, नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत के दावे पर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा पलटवार कर पूछा कि जब चुनाव हुए तो सत्ता में कौन था। याद दिलाया कि उस वक्त cm भूपेश बघेल थे और जबकि आरोप लगाने डॉ महंत विधानसभा अध्यक्ष थे, तो तब क्यों मौन रहे अब पौने दो साल बाद चोरी की बात याद आ रही है। तंज कसा कि जनता से नकारे जाने के बाद भी अगर मुंगेरीलाल लाल के सपने देखना है तो देखें।

पिछले की चुनावों में कांग्रेस ने हार के बाद, हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा है। अब बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने देश के सामने वोट चोरी के लिए मतदाता सूचि में गड़बड़ी का, नाम अचानक जोड़े जाने या काटे जाने का आरोप लगाकर वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान छेड़ा है। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के दिए सुबूतों से बीजेपी सरकारें हिल जाएंगी, सत्ता से बेदखल हो जाएंगी। सवाल है कि क्या दावे के मुताबिक राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पास वाकई वोट चोरी के कोई ठोस साक्ष्य हैं?

कांग्रेस का वोट चोरी अभियान क्या है?

यह अभियान मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोटिंग प्रतिशत में बदलाव के आरोपों को लेकर चलाया जा रहा है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में क्या दावा किया है?

कांग्रेस का कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव की 44 सीटों पर वोट चोरी हुई थी।

डॉ. चरणदास महंत ने कौन सा उदाहरण दिया?

उन्होंने भरतपुर-सोनहत सीट का हवाला दिया, जहां वोटिंग प्रतिशत 62% से बढ़कर नतीजे तक 87% दिखाया गया।