Reported By: Devendra Mishra
,Dhamtari Crime News/Image Source- IBC24
Dhamtari Crime News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बारात के जश्न के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। अगले दिन उसका लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
दरअसल, धमतरी जिले के बीरेझर चौकी क्षेत्र के अंवरी गांव में सोमवार को खुशियों का माहौल था। गांव में बारात आई थी, ढोल-नगाड़ों और नाच-गाने के बीच हर कोई जश्न में डूबा था, लेकिन इसी जश्न के बीच एक छोटी सी बात ने ऐसा तूल पकड़ा जिसने पूरे गांव को दहला दिया। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान रवि बघेल और भोला चेलक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। (Dhamtari Crime News) देखते ही देखते ये विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
Dhamtari Crime News: इसके बाद अगले दिन मंगलवार को गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रवि बघेल का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव पूरी तरह लहूलुहान था।जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। शादी का घर जो कल तक खुशियों से गूंज रहा था आज मातम में डूब चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। (Dhamtari Murder News) मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी दिखाई। प्रारंभिक जांच में विवाद की कड़ी जोड़ते हुए। मुख्य संदेही भोला चेलक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-