राजधानी में एक और मर्डर : बेखौफ बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े चाकुओं से गोदा, तड़पकर निकल गई जान

Ads

crime in raipur: शहर में एक के बाद एक चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है। गुढ़ियारी के प्रेम नगर गैंगवार होने के बाद देर रात गंज थाना इलाके में एक युवक की हत्या हो गई।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2021 / 07:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

रायपुर। राजधानी में अपराधियो में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म नजर आ रहा है। शहर में एक के बाद एक चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है। गुढ़ियारी के प्रेम नगर गैंगवार होने के बाद देर रात गंज थाना इलाके में एक युवक की हत्या हो गई। आरेपियों ने युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

Read More News:  दिल्ली में मुलाकात पर छत्तीसगढ़ में सियासत! भाजपा ने कहा- सस्पेंस खत्म हुआ कांग्रेस में अंतर्कलह नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी निवासी देवा नायडू को तेलघानी नाका स्थित रेलवे माल गोदाम के पास कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हुआ और मृतक देवा नायडू को ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार कर दिए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More News: चूड़ी वाले की पिटाई पर सियासी बयानबाजी, BJP के निशाने पर आए औवैसी, कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर बोला हमला

वहीं आरोपी मौके से एक ऑटो में बैठकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल देवा नायडू को लहुलुहान हालत में मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया।

Read More News: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कोर्ट ने दी जमानत, बुधवार को बीजेपी करेगी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

जहां मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भी पुराना चाकूबाज था और चाकूबाजी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस भी किसी पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है और गंज थाना पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों जिनमें कुछ नाबालिग भी है को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी है। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में चाकूबाजी की घटना में दो हत्याये हो चुकी है।

Read More News: 7वां वेतन आयोग : 35 हजार रुपए तक बढ़ेगा इन कर्मचारियों का वेतन, सरकार ने पूरी कर दी बड़ी डिमांड