Chhindwara Cough Syrup News: छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा, चार माह बाद रिपोर्ट आई सामने, इस घातक केमिकल की वजह से गई 25 बच्चों की जान
Chhindwara Cough Syrup News: छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा, चार माह बाद रिपोर्ट आई सामने, इस घातक केमिकल की वजह से गई 25 बच्चों की जान

Chhindwara Cough Syrup News
- कफ सिरप में मिला घातक केमिकल
- 25 बच्चों की जान गई
- चार माह बाद खुला राज
छिंदवाड़ा: Chhindwara Cough Syrup News: जहरीले कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के मामले में चार माह बाद पुलिस को मृत बच्चों की बिसरा (post-mortem) रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कफ सिरप में डाई एथिनील ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा होने के कारण बच्चों की किडनी फेल हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में खुलासा (Chhindwara cough syrup deaths)
Chhindwara Cough Syrup News: डीएसपी जितेन्द्र जाट ने बताया कि सरकारी लैब से मृत बच्चों की बिसरा रिपोर्ट हासिल हो गई है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि डाई एथिनील ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा के कारण ही मौत हुई। इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट तैयार की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 90 दिनों के भीतर पहला प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी जिला जेल में बंद हैं। अभी तक किसी को जमानत नहीं मिली है। कुंडीपुरा पुलिस ने एक बच्चे की मौत के बाद दो लोगों को आरोपी बनाया था।
डाई एथिनील ग्लाइकॉल क्या है? (Chhindwara Cough Syrup Expose)
Chhindwara Cough Syrup News: जानकारी के अनुसार डाई एथिनील ग्लाइकॉल एक रंगहीन, गाढ़ा और हल्की मीठी गंध वाला रासायनिक पदार्थ है। यह मानव शरीर के लिए अत्यंत खतरनाक है और इसके सेवन से किडनी को गंभीर नुकसान होता है। आम तौर पर इसका उपयोग उद्योगों में किया जाता है। इस घटना ने स्वास्थ्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस तथा प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
- महाशिवरात्रि पर पूरे होंगे सारे काम, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ, पढ़ें महाशिवरात्रि का राशिफल
- आज रखा जाएगा शिवरात्रि व्रत, जान लें स्नान-पूजन विधि, शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ, इस समय मिलेगा दुगना फल..
- T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी? जानें प्लेइंग XI और पूरा रिकॉर्ड
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रिपोर्ट के अनुसार, कफ सिरप में डाई एथिनाइल ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा होने के कारण बच्चों की किडनी फेल हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhindwara Cough Syrup Expose
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm