BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhindwara News: महाराष्ट्र से छिंदवाड़ा तक फैला था जाल! महिला सदस्य के साथ मिलकर ऐसे बनाते थे सूने घरों को निशाना, पुलिस की इस प्लानिंग से उड़े चोरों के होश

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार …

Chhindwara News

Chhindwara News

Sneha Singh
Published: 21 Dec 2025 | 11:45 pmModified: 21 Dec 2025 | 11:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. अंतरराज्यीय चोर गिरोह का बड़ा खुलासा
  2. महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
  3. 11 लाख का चोरी माल बरामद

Chhindwara News छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में देहात थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह को बेनकाब करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11 लाख रुपए का चोरी गया माल, वारदात में प्रयुक्त कार और चोरी की गई कार बरामद की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

सूने घर में दी थी दबिश

Chhindwara News यह पूरा मामला 3 दिसंबर का है। एसआर कॉलोनी, पोआमा निवासी एक फॉरेस्ट कर्मचारी के सूने घर को इन चोरों ने निशाना बनाया था। उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। आरोपियों ने ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात और बाहर खड़ी टाटा टियागो कार चोरी कर ली थी। दोपहर में जब परिवार वापस लौटा, तब चोरी का खुलासा हुआ और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सफल खुलासा करने वाली पूरी टीम को इनाम की घोषणा

Chhindwara News पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा कार जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए, एक टाटा टियागो कार करीब 1 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लगभग 3 लाख रुपए के बरामद किए हैं। इस तरह कुल करीब 11 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में देहात थाना पुलिस, फिंगरप्रिंट यूनिट और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

Food Poisoning Panna: फूड पॉइजनिंग या काला साया? खाना खाते ही घर में मची चीख-पुकार, अस्पताल के बजाय रातभर झाड़-फूंक के साये में तड़पती रही 5 जिंदगियां

Rewa Sasur Bahu :ससुर के साथ बिस्तर पर ‘रंगरलियां’ मना रही थी बहू, अचानक आ धमका पोता, रंगे हाथों पकड़ते ही जो हुआ… जानकर कांप उठेगी रूह

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छिंदवाड़ा देहात थाना क्षेत्र का।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Interstate Theft Gang Busted in Chhindwara, Five Accused Arrested with ₹11 Lakh Stolen Property

शहर की खबरें

छिंदवाड़ा

और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm