छत्तीसगढ़ में आज 115 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, रायपुर में फिर से सबसे ज्यादा 50 केस मिले

Ads

छत्तीसगढ़ में आज 115 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, रायपुर में फिर से सबसे ज्यादा 50 केस मिले

  •  
  • Publish Date - July 21, 2020 / 04:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 115 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज भी राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज 50 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

Read More News:  नहर किनारे गंभीर हालत में घंटों पड़ी रही महिला, एंबुलेंस कर्मियों ने हॉस्पिटल ले जाने से किया इंकार

वहीं दूसरी ओर अच्छी खबर यह है कि आज रिकार्ड 170 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौटे। बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 5731 संक्रमित मरीजों में 4114 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं आज एक और मरीज की कोरोना से मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया है। नए केस मिलने और डिस्चार्ज के बाद अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1588 हो गई है।

Read More News: भयानक भूकंप की चेतावनी जारी, 7.8 से भी ज्यादा हो सकती है तीव्रता

राजधानी में ​बीते सप्ताह से दोगुने रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। आज भी प्रदेशभर में सामने आए कुल संक्रमितों सबसे ज्यादा मरीज रायपुर से मिले। जिसके बाद राजधानी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 हजार 314 हो गया है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज सबसे ज्यादा 82 मरीज रायपुर से ही स्वस्थ हुए हैं। जिसके बाद कुल सक्रिय मरीजों में कमी हुई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 620 हो गई है। वहीं अब तक 684 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है।

Read More News: पर किया पलटवार, केंद्र के 20 लाख करोड़ के हवाई फायर का कोई फायदा नहीं हुआ

राजधानी में 12 बजे से लॉकडाउन हो जाएगा लागू
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। जो आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। बता दें कि कलेक्टर ने लॉकडाउन को पहले से ज्यादा सख्त बताते हुए लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 50
कोण्डागांव- 23
बिलासपुर- 8
पेंड्रा- 5
कोरिया- 5
नारायणपुर- 5
कांकेर- 4
दंतेवाड़ा- 3
जांजगीर- 3
बीजापुर- 2
दुर्ग- 2
बलरामपुर- 2
बस्तर- 1
सुकमा- 1
सरगुजा- 1