Ganga Mai ki Betiyan 9th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के आगामी एपिसोड में दो ऐसे भावनात्मक मोड़ देखने को मिलेंगे, जहां सहाना आख़िरकार हिम्मत जुटाकर मनोज के गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज़ उठाती है, वहीं सिद्धू गंगा के सामने एक ऐसा सच कबूल करेगा, जो स्नेहा के साथ उसके रिश्ते को हमेशा के लिए बदल देगा।
सहाना, मनोज को सोनी को अपने साथ ले जाने से रोकती है इस बात पर कौशल्या एक बार फिर सहाना से भीड़ जाती है। वह सहाना पर मनोज का अपमान करने का आरोप लगाती है और कहती है कि मनोज तो सिर्फ उसकी मदद करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इस बार सहाना चुप नहीं बैठती..
वह एक चौंकाने वाला सच उजागर करते हुए कहती है कि मुरली की गैरमौजूदगी में मनोज उसपर और सोनी पर बुरी नज़र रख रहा है। यह सुनकर कौशल्या के होश उड़ जाते हैं और पूरे परिवार में एक बड़े टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
दूसरी ओर, सिद्ध का दिल एक भारी बोझ से दबा है, वह गंगा से मिलकर बताता है कि वह स्नेहा से एक ज़रूरी सच्चाई छिपा रहा था। वह कबूल करता है कि वह वैसा पढ़ा-लिखा नहीं है जैसा स्नेहा समझती है। सच तो यह है कि वह कभी स्कूल जाना ही नहीं चाहता था, इसलिए दुर्गावती ने उसका नाम स्कूल से कटवा दिया। आज हालत यह है कि वह न तो अपने नाम के हस्ताक्षर कर सकता और न ही साधारण सा बैंक फॉर्म भर सकता है।
सिद्धू को याद आता है कि जब उसने लोन लेने का विचार किया था, तो स्नेहा ने उससे फॉर्म भरने को कहा था, लेकिन वह उसे पढ़ ही नहीं पाया था। खुद को अनपढ़ बताते हुए सिद्धू कहता है कि वह अब अपनी पत्नी से कुछ भी छिपाना नहीं चाहता और सब सच बताना चाहता है। यह सुनकर गंगा की चिंता बढ़ जाती है क्योंकि इस खुलासे का स्नेहा टूट सकती है, खासकर तब जब दोनों के बीच अभी-अभी विश्वास फिर से बनना शुरू हुआ था।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा सिद्धू के हालात को समझ पाएगी या फिर यह सच्चाई उनके बीच की दूरियों को और ज्यादा बढ़ा देगी?