रायपुर:CG Collector Trasfer Order Today: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने आज भी 4 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर का भी नाम शामिल है। जारी आदेश के अनुसार अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर और 2013 बैच के आईएएस संतोष देवांगन को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 2015 बैच के आईएएस विजय दयाराम को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। यह आदेश महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।
CG Collector Trasfer Order Today गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर
संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर पद से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
विजय दयाराम के. को तकनीकी शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
हेमंत नंदनवार को महासमुंद जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण (CSSDA) के अतिरिक्त मिशन संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सुमित अग्रवाल को दुर्ग नगर निगम आयुक्त पद से हटाकर छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
19 अधिकारियों तबादला
इस आदेश के जारी होने से एक दिन पहले भी प्रशासन ने बड़ी संख्या में प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था। जारी आदेश में 19 अधिकारियों का नाम शामिल थ, जिसमें कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), महाप्रबंधक और अन्य प्रशासनिक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
कल जारी हुए आदेश के अनुसार अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त बनाया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त और इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें में अपर संचालक नियुक्त किया गया है।