भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज राजधानी भोपाल में कोरोना के 115 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी सैकड़ों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर, मुरैना जैसे शहर शामिल है।
Read More News: 10 अगस्त तक देश में 20 लाख से ज्यादा संक्रमित होंगे, कोरोना की तेजी पर राहुल गांधी का बयान
राजधानी भोपाल के अलावा देवास में भी 19 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 17 लोग एक ही मोहल्ले के बताए जा रहे हैं। वहीं दो ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। देवास में नए मरीज मिलने के बाद यहां कुल आंकड़ा 319 हो गया हैं। वहीं अब तक 232 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। जबकि 10 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है।
Read More News: कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार, बीते 24 घंटे में करीब 35 हजार मरीज मिले, 687 ने तोड़ा दम
राजधानी में अब एक्टिव केस की संख्या हुई 1123
राजधानी भोपाल में आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े की ओर नजर डाले तो यहां अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1123 हो गई है। वहीं अब तक सामने आए कुल 4091 संक्रमितों में से 2838 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 129 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
Read More News: 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पोस्टल बैलेट सुविधा देने पर रोक, चुनाव आयोग का फैसला