संसदीय सचिव के तौर पर ये विधायक कल ले सकते हैं शपथ, 3 महिला विधायकों का भी नाम शामिल

संसदीय सचिव के तौर पर ये विधायक कल ले सकते हैं शपथ, 3 महिला विधायकों का भी नाम शामिल

संसदीय सचिव के तौर पर ये विधायक कल ले सकते हैं शपथ, 3 महिला विधायकों का भी नाम शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 13, 2020 1:05 pm IST

रायपुर: लंबे कायासों के बाद छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिवों का शपथग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। कल शाम संसदीय सचिव सीएम हाउस में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद अगले दिन यानि बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

Read More: प्रदेश के 3 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दिए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

बता दें प्रदेश में लंबे समय से चल रही कयासों का अंत हो गया है। जानकारी के अनुसार 12 विधायकों को संसदीय ​सचिव बनाया जा सकता है। तय फार्मूले के अनुसार जिन जिलों में मंत्री नहीं हैं उन जिलों से संसदीय सचिव बनाए जा सकते हैं। 12 विधायकों में 3 महिला विधायकों के शामिल होने की खबरें हैं।

Read More: भाजपा सांसद विपदा, संकटकाल में भी स्तरहीन राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे: घनश्याम राजू तिवारी

कल ये सभी ले सकते हैं शपश

  • रायपुर पश्चिम विधायक- विकास उपाध्याय

  • तखतपुर विधायक- रश्मि ठाकुर

  • जगदलपुर विधायक – रेख चंद जैन

  • कांकेर विधायक – शिशुपाल सोरी

  • गुंडरदेही विधायक – कुंवर निषाद

  • चंदरपुर विधायक – राम कुमार यादव

  • बैकुंठपुर विधायक – अम्बिका सिंहदेव

  • सामरी विधायक – चिंतामणि महाराज

  • डोंगरगांव विधायक – दलेश्वर साहू

  • भटगांव विधायक – पारस नाथ रजवाड़े

  • जशपुर विधायक – विनय भगत

  • बिलाईगढ़ विधायक – चंद्रदेव राय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"