PM Modi New Video: स्वतंत्रता दिवस से पहले PM मोदी का नया वीडियो.. आम भारतीयों से की इस बात की अपील, आप भी सुनें क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस सम्मान और गर्व के साथ मनाने, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की अपील की।
PM Modi New Video On Independence Day || Image- Instagram
- पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा की अपील की
- स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का आग्रह
- विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने कहा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को सम्मान, गर्व और गौरव के साथ मनाने तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा एक वीडियो में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। (PM Modi New Video On Independence Day) वीडियो में राजग सांसद और केंद्रीय मंत्री तिरंगा लहराते हुए ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते नजर आए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इससे पहले संसद भवन परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में राजग संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों ने तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के नारे लगाकर स्वागत किया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और एस. जयशंकर समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजग के घटक दलों के नेताओं में एचडी कुमारस्वामी, किंजरापु राम मोहन नायडू, रामदास आठवले, प्रफुल्ल पटेल और उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंत्रालय के विभिन्न कार्यों पर प्रस्तुति भी दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बैठक के बाद राजग सांसदों ने संसद के मकर द्वार के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां उनका सामना विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों से हुआ। राजग सांसदों ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई और विभिन्न स्थानों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित तौर पर बचने का विरोध किया। (PM Modi New Video On Independence Day) वहीं, विपक्षी सांसद अयोध्या के राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे थे। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ है और 13 अगस्त को समाप्त होगा।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:
सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार
फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत
गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा
चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

Facebook


