छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट में हो रहा तेजी से सुधार, दुर्ग कोविड 19 अस्पताल से 15 मरीज हुए डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट में हो रहा तेजी से सुधार, दुर्ग कोविड 19 अस्पताल से 15 मरीज हुए डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट में हो रहा तेजी से सुधार, दुर्ग कोविड 19 अस्पताल से 15 मरीज हुए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: June 14, 2020 1:12 pm IST

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं दूसरी ओर रिकवरी रेट में भी तेजी से सुधार हो रहा है। इसी बीच दुर्ग जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि दुर्ग कोविड 19 अस्पताल से 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। बता दें कि आज प्रदेश में कुल 7 नए मरीजों की पु​ष्टि हुई है और 34 मरीजों का स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पहले इन फिल्मी सितारों ने भी की थी खुदकुशी, देखिए

मिली जानकारी के अनुसार आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से 7 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं दुर्ग के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज से महासमुंद के 12 और बलौदाबाजार के 3 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज प्रदेश में कुल 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: कांग्रेस नेता का बड़ा हमला, बोले ‘टिकाऊ और बिकाऊ खेमे में बंटी भाजपा…सिंधिया सम​र्थकों को खुली छूट’

बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1557 हो गई है। वहीं आज मिले नए मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 886 हो गई है। प्रदेश में अब तक 665 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Read More: शाजापुर में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, महासमुंद में क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर युवक ने लगाई फांसी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"