राजस्व विभाग के 18 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, देखिए सूची

राजस्व विभाग के 18 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, देखिए सूची

राजस्व विभाग के 18 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, देखिए सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: July 14, 2020 4:57 pm IST

बलौदाबाजार: जिला कार्यालय एवं अधीनस्थ राजस्व कार्यालयों में करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों की उच्च स्तरीय पद पर पदोन्नति की गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के अनुमोदन उपरांत आदेश जारी कर दिये गये हैं। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 10 कर्मचारी सहायक वर्ग 3 से सहायक वर्ग 2 के पद पर, 4 कर्मचारी भृत्य से सहायक वर्ग 3 के पद पर और 4 कर्मचारी भृत्य से माल जमादार के पद पर पदोन्नत किये गये हैं। राज्य सरकार की नीति के अंतर्गत पदोन्नति उपरांत सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्यरत स्थल पर ही नयी पदस्थापना दी गई है।

Read More: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पंच-सरपंच को मिलेगी स्कूटी,पंचायतों में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण पर इस राज्य में हो रहा विचार

स्थापना शाखा से मिली जानकारी के अनुसार सहायक वर्ग 3 से वर्ग 2 के पद पर पदोन्नत कर्मचारियों में कृष्ण कुमार साहू, तहसील कार्यालय कसडोल, अश्विनी कुमार वर्मा तहसील कार्यालय कसडोल, राकेश कुमार सिंह तहसील कार्यालय बिलाईगढ़, मालिक राम यादव तहसील कार्यालय बलौदाबाजार, जशवंत कुमार पटेल जिला कार्यालय बलौदाबाजार, सोहद्रा धु्रव जिला कार्यालय बलौदाबाजार, मधु वर्मा जिला कार्यालय बलौदाबाजार, सुखुशबू वर्मा जिला कार्यालय बलौदाबाजार, शीतल प्रसाद शर्मा जिला कार्यालय बलौदाबाजार एवं अजय कुमार निषाद जिला कार्यालय बलौदाबाजार शामिल हैं।

Read More: कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, मास्क न लगाने पर 5 दुकानें सील, 27 लोगों पर ठोका जुर्माना

भृत्य से सहायक वर्ग तीन लालचंद साहू तहसील कार्यालय कसडोल, संतोष पैकरा जिला कार्यालय बलौदाबाजार, मनीष कुमार बंजारे तहसील कार्यालय भाटापारा, सत्यप्रकाश नेताम तहसील कार्यालय बिलाईगढ़ तथा भृत्य से माल जमादार के पद पर भुनेश्वर पाड़े तहसील कार्यालय बलौदाबाजार, भीमसेन तहसील कार्यालय भाटापारा, अशोक साहू तहसील कार्यालय बलौदाबाजार एवं सदाराम धु्रव तहसील कार्यालय बलौदाबाजार शामिल हैं। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने कर्मचारी कल्याण से जुड़े काम को प्राथमिकता देते हुये समय पर पदोन्नति देने पर जिला प्रशासन को बधाई दी है।

Read More: प्यारे मियां पर बड़ा खुलासा! लड़कियों को शराब पिलाने के बाद दिखाता था चाइल्ड पोर्नोग्राॅफी, देश छोड़ने की आशंका पर लुकआउट नोटिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"