छत्तीसगढ़ में कल से 18+ लोगों होगा टीकाकरण, पहले अंत्योदय कार्डधारियों का होगा वैक्सीनेशन

छत्तीसगढ़ में कल से 18+ लोगों होगा टीकाकरण, पहले अंत्योदय कार्डधारियों का होगा वैक्सीनेशन

छत्तीसगढ़ में कल से 18+ लोगों होगा टीकाकरण, पहले अंत्योदय कार्डधारियों का होगा वैक्सीनेशन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 30, 2021 1:39 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक मई से 18+ लोगों के टीककारण को लेकर स्थिति साफ हो गई है। प्रदेश में कल से 18+ लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस संबंध में खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले अंत्योदय कार्डधारकों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। बता दें कि वैक्सीनेशन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

Read More: लाखों कर्मचारियों को सौगात, मई माह से मिलेगी इतनी रकम

बैठक के बाद मंत्री सिंहदेव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में कल से 18+ लोगों का वैक्सीनेशन होगा। पहले अंत्योदय कार्डधारियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल 11.30 बजे विमान से वैक्सीन आएगी, जिसके बाद सेंटर्स तक भेजे जाएंगे। 

Read More: ‘शूटर दादी’ नहीं रहीं.. कोरोना से संक्रमित थीं चंद्रो तोमर

उन्होंने आगे बताया कि जहां-जहां टीका पहुंचेगी, वहां वैक्सीन लगाएंगे। हर विकासखण्ड में 800 वैक्सीन भेजे जाएंगे और 14 नगर निगमों में 2300 वैक्सीन भेजे जाएंगे।

Read More: ग्रामीणों को रास नहीं आया वैक्सीन को लेकर शिक्षक का ज्ञान, कर दिया हमला, पूरी टीम भागी जान बचाकर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"