महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस ने जब्त की नशीली दवाओं की बड़ी खेप, दो आरोपी को दबोचा

Ads

महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस ने जब्त की नशीली दवाओं की बड़ी खेप, दो आरोपी को दबोचा

  •  
  • Publish Date - November 7, 2020 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

राजनांदगांव। जिले की चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में नशीली दवाओं की खरीदी-ब्रिकी पर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए। यह जानकारी चिचोला चौकी प्रभारी अजयकांत तिवारी ने दी।

Read More News: पुष्य नक्षत्र आज, खरीददारी के लिए बन रहा धनतेरस से भी शुभ मुहूर्त.. देखिए

बताया कि आरोपियों के कब्जे से 3936 नग नशीली दवाएं बरामद की गईं। आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र से लगे गांव पाटेकोहरा में पुलिस ने छापा मारा।

Read More News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर

इस दौरान घेराबंदी कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पृथ्वी नेपाली, निवासी दल्लीराजहरा और ठाकुर राम निवासी दुर्ग बताया। दोनों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की गाड़ी भी बरामद की गई है। उसी स्कूटी पर ये दवाओं को ले जा रहे थे। आरोपियों के वाहन की जब तलाशी ली गई तो वहां से 3936 नग नशीली दवाएं बरामद की गईं। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर दोनों को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।

Read More News: CM भूपेश बघेल बोले- किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते, बारदानों की कमी से नहीं हो पा रही धान खरीदी