2 पंचायत सचिव निलम्बित, शिकायत सही पाए जाने पर CEO ने की कार्रवाई

2 पंचायत सचिव निलम्बित, शिकायत सही पाए जाने पर CEO ने की कार्रवाई

2 पंचायत सचिव निलम्बित, शिकायत सही पाए जाने पर CEO ने की कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: June 1, 2019 5:52 am IST

जांजगीर-चाम्पा । जिला पंचायत सीईओ अजीत वसन्त ने 2 पंचायत सचिव को निलम्बित कर दिया है। जैजैपुर ब्लॉक के मलनी पंचायत की महिला सचिव और डभरा ब्लॉक के धुरकोट पंचायत के सचिव को लापवाही के कारण निलम्बित किया गया है। दोनों अधिकारियों पर आर्थिक अनियमितता का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए पहल करने का मल्टीप्लेक्स संचालकों ने दिया आश्वासन,

निलंबन अवधि में मलनी पंचायत सचिव का मुख्यालय जैजैपुर और धुरकोट पंचायत सचिव का मुख्यालय डभरा होगा। बता दें कि जिले में पंचायत सचिवों की लापरवाही और आर्थिक अनियमितता की शिकायत, जिला पंचायत सीईओ मिलती रहती है। शिकायत के बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- रोजा खोलने आए युवक पर नामी बदमाश ने की ताबड़तोड़ फा​यरिंग, मौत


लेखक के बारे में