दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, 2 हवलदार सहित 4 अन्य घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, 2 हवलदार सहित 4 अन्य घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, 2 हवलदार सहित 4 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 10, 2019 12:37 pm IST

धमतरी: बालोद जिले के मरकोटोला इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 2 हवलदार सहित 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग केशकाल से लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read More: कनाडा में रहने वाले भारतीयों से मिले लखमा, उद्योगपतियों को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता

मिली जानकारी के अनुसार बालोद थाने में पदस्थ 4 जवान आरोपियों को लेकर केशकाल कोर्ट में पेशी के लिए गए हुए थे। पेशी के बाद वापसी के दौरान पुलिसकर्मियों की गाड़ी मरकाटोला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"