कांप गई देखने वालों की भी रूह, जब 407 और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, मौके पर तीन की मौत

कांप गई देखने वालों की भी रूह, जब 407 और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, मौके पर तीन की मौत

कांप गई देखने वालों की भी रूह, जब 407 और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, मौके पर तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 5, 2019 1:48 am IST

रीवा: चोरहटा थाना क्षेत्र के तिघरा बाईपास से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में तीन बाइक सावार युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार 407 और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: Watch Live: मानव तस्करी के आरोपी जीतू सोनी के होटलों और मकान को तोड़ने तड़के पहुंची निगम की टीम

मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक में सवार होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिघरा बाईपास के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार 407 ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार ​तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: ITBP जवानों के शव गुरुवार को भेजे जाएंगे गृहनगर, कोलकाता-दिल्ली-आंध्रप्रदेश किए जाएंगे रवाना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"