जिला अस्पताल में 13 बच्चों की मौत के बाद 3 नए डाॅक्टरों को मिली जिम्मेदारी, एक और बच्चे को कराया गया भर्ती

जिला अस्पताल में 13 बच्चों की मौत के बाद 3 नए डाॅक्टरों को मिली जिम्मेदारी, एक और बच्चे को कराया गया भर्ती

जिला अस्पताल में 13 बच्चों की मौत के बाद 3 नए डाॅक्टरों को मिली जिम्मेदारी, एक और बच्चे को कराया गया भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 5, 2020 4:00 am IST

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में लगातार हो ही मासूमों की मौत के मामले की जांच में तेजी आई है। शासन की ओर से कड़े निर्देश मिलने के बाद आज स्वास्थ्य अमला बीमार बच्चों के गांव पहुंचे हैं। जहां 15 बीमार बच्चों का उपचार किया जा रहा है। इस बीच एक गंभीर बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More News: नहीं होगी 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे प्राथमिक और मिडिल स्कूल, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार तुर्री और धनौरा ग्राम में बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कलेक्टर ने बीएमओ व उनकी टीम को उपचार के लिए रवाना किया। उल्लेखनीय है कि शहडोल जिला अस्पताल में अब तक 13 बच्चों की जान चली गई है। ​लगातार हो रही मौत पर अस्पताल में उपचार को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More News: कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकडे़

तीन नए डाॅक्टरों की तैनाती

जिला अस्पताल के शिशु रोग विभाग में 3 नए डॉक्टरों की पदस्थापना की है। जिला अस्पताल में लगातार बच्चों की मौत को देखते हुए तीन नए डॉक्टरों की नियुक्ति की है। जयसिंहनगर के बीएमओ डॉ राजेश तिवारी को बच्चा वार्ड मेंए मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ मनीष सिंह की तैनाती की है। इसके अलावा हाल ही में रिटायर हुए सिविल सर्जन डॉ उमेश नामदेव अब बच्चा वार्ड में अपनी सेवाएं देंगे।

Read More News: जो विपक्ष के संपर्क में हैं, TMC छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, ऐसे लाखों नेता बना सकती हूंः सीएम ममता बनर्जी

बता दें कि अभी तक जिला अस्पताल में शिशु वार्ड सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे था। नए डाॅक्टरों की पदस्थाना का निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। मेडिकल के 6 डॉक्टरों की पहले ही तैनाती की जा चुकी है।

Read More News:   अलग-अलग श्रेणी के कर्मचारियों के DA में हुई बढ़ोतरी, पदभार संभालते ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दी सौगात


लेखक के बारे में