सड़क किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर

सड़क किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर

सड़क किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 27, 2019 2:32 am IST

सतना: जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: खुद को रायपुर एसपी बताकर युवक ने वकील को लगाया चूना, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए पैसे

मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र के रीवा रोड पर सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉ​र्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इसके अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ है।

Read More: 4 साल पहले बेचा था धान अब तक नहीं मिला किसानों को भुगतान, हाई कोर्ट ने दिया 7 दिन के भीतर पेमेंट करने का आदेश

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"