ईरान से लाए जा रहे 300 यात्रियों को रखा जाएगा प्रदेश की राजधानी में, आइसोलेट करने की सभी तैयारियां पूरी

Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 27, 2020 3:57 am IST

भोपाल। कोरना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति है, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर एहतियात बरता जा रहा है। ऐसे समय भी भारत सरकार विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: मौत का आंकड़ा 14 हजार 600 के पार, 180 देशों में 3 लाख…

ईरान में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच यहां कार्यरत 300 से ज्यादा भारतीयों को लेकर सेना का विमान सीधे भोपाल लैंड करेगा।

ये भी पढ़ें- विदेशों में भी पहुंची ‘जनता कर्फ्यू’ की गूंज, अल जजीरा..द डॉन..द गा…

कोरना संक्रमण की आशंका की बीच भोपाल प्रशासन ने अधिकांश तैयारिया पूरी कर ली हैं। एक दो दिन में कभी भी विमान की लैंडिग हो सकती है। सूत्रों की माने तो इन सभी भारतीयों को भोपाल के थ्री ईएमई सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा । यहां सेंटर की 2 बटालियन में 400 लोगों को रखने की व्यवस्था की गई हैं।

लेखक के बारे में