छत्तीसगढ़ में आदिवासियों और वनवासियों के हित में 31 लघु वनोपजों की खरीदी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों और वनवासियों के हित में 31 लघु वनोपजों की खरीदी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों और वनवासियों के हित में 31 लघु वनोपजों की खरीदी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: July 12, 2020 6:37 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बी.एस. रावटे ने किया।

Read More: द बैक बैंचर कैफे में महिला एवं बाल विकास विभाग की दबिश, हुक्का पीते पकड़ाए 11 नाबालिग

मुख्यमंत्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि आदिवासी समाज की गिनती हमारे सबसे प्राचीन समाज में होती है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आदिम संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव पहल की जा रही है। साथ ही उनके उत्थान और भलाई के लिए शासन द्वारा अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आदिवासियों और वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें लघु वनोपजों की खरीदी का दायरा बढ़ाकर 31 तक कर दिया गया है।

Read More; कल भाजपा में शामिल हो सकते हैं सचिन पायलट, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता: सूत्र

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि राज्य में इससे पहले वर्ष 2018 तक मात्र 7 लघु वनोपजों की ही खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाती थी। राज्य में लघु वनोपजों की खरीदी का दायरा बढ़ने से अब आदिवासियों और वनवासियों को अधिक से अधिक लघु वनोपजों के संग्रहण का लाभ मिल रहा है। यही वजह है कि वर्तमान कोरोना संकट के दौर में भी राज्य में आदिवासियों तथा वनवासियों को रोजगार के साथ-साथ आय के लिए कोई दिक्कत नहीं हुई और उनका जीवन-यापन सुगम बना रहा। गौरतलब है कि चालू सीजन के दौरान छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण के मामले में पूरे देश में लगातार पहले नम्बर पर बना हुआ है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सुरेश कुमार उरावं, एस.आर. प्रधान, अनिल भगत आदि उपस्थित थे।

Read More: डगमगाई गहलोत की कुर्सी! निर्दलीय और कांग्रेस के 30 MLA सचिन पायलट के संपर्क में, सीएम ने बुलाई विधायकों की बैठक: सूत्र


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"