इंदौर में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, चार कोविड-19 मरीजों की मौत
इंदौर में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, चार कोविड-19 मरीजों की मौत
इंदौर। जिले में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1088 हो गई है। अब तक 2805 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इंदौर में 4 और मौत की भी पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें- नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा मिशन के संस्थापक संत स्वामी प्रज्ञान…
अब तक इंदौर में 170 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 4063 पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें- अधिक शिक्षित होने पर विभाग ने खारिज कर दिया था आवेदन, हाईकोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण आदेश
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। इससे पूर्व शनिवार रात के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेशभर में 198 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार 641 हो गई। वहीं अब तक 7 हजार 377 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Read More News: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत दो विधायकों और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, बिना अनुमत…
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक दिन में प्रदेशभर में 198 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि प्रदेशभर में 176 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 447 लोगों की मौत हो चुकी है।
Read More News: IBC24 की खबर का असर, वायरल ऑडियो के मामले में थाना प्रभारी निलंबित,…

Facebook


