इंदौर । जिले में 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3633 तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- मजदूरों-छात्रों को लेकर बेंगलुरू से विशेष विमान पहुंचेगा रायपुर, आज 180 तो कल आएंगे 174 श्रमिक,
जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 145 लोगों की मौत हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1304 है।
ये भी पढ़ें- प्रदेश में कोरोना के खिलाफ रिकवरी रेट ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटों में 168 नए
वहीं जबलपुर जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। कोरोना संक्रमितों में एक 6 साल की बच्ची भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को ITI के साथ मिलेगी रोजगारो…
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 263 हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या इस समय 56 है।
ये भी पढ़ें- संबित पात्रा के बयान पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- होनी चाहिए …
बुधवार रात की स्थिति को देखें तो मध्यप्रदेश में भले कोरोना के नए केस सामने आ रहे हों, लेकिन रिकवरी रेट ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश में 168 नए कोरोना मरीज मिले हैं,लेकिन बुधवार रात तक 224 कोरोना मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। मध्यप्रदेश में अब तक कुल 5 हजार 445 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब प्रदेश में 2 हजार 772 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 371 पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- इन इलाकों को घोषित किया गया कंटेनमेंट जोन, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगी रोक