4 आईएएस के तबादले, बदले गए जिपं के सीईओ, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

Ads

4 आईएएस के तबादले, बदले गए जिपं के सीईओ, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

  •  
  • Publish Date - March 6, 2019 / 11:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 4 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक हरि सिंह मीणा को सीईओ जिला पंचायत रीवा बनाया गया है। जबकि मयंक अग्रवाल को सीईओ जिला पंचायत विदिशा पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही, सतीश कुमार को सीईओ के रुप में जिला पंचायत भोपाल भेजा गया है तो लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को सीईओ जिला पंचायत हरदा की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश में लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को ही 4 आईएएस और 3 आईपीएस का ट्रांसफर किया गया था। आईपीएस टीके विद्यार्थी को एसपी पीटीसी इंदौर, अमन सिंह राठौर को सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर और वाहिनी सिंह को सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिर लुढ़केगा पारा, 10, 11, 12 मार्च को कई इलाकों में बारिश का अलर्ट 

मंगलवार को ही आईएएस कलेक्टर भरत यादव को ग्वालियर कलेक्टर से हटाकर उन्हें ऊर्जा विकास निगम में एमडी बनाया गया। उनकी जगह अनुराग चौधरी को ग्वालियर कलेक्टर की कमान सौंपी गई। वहीं सचिव राजस्व मंडल सुरेश कुमार को एमडी एकेवीएन ग्वालियर बनाया गया है। जबकि मंत्रालय में पदस्थ विनोद शर्मा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है।