मूसलाधार बारिश से ढह गई मकान की दीवार, सड़क पर खेल रहे 4 बच्चों की दबकर मौत

मूसलाधार बारिश से ढह गई मकान की दीवार, सड़क पर खेल रहे 4 बच्चों की दबकर मौत

मूसलाधार बारिश से ढह गई मकान की दीवार, सड़क पर खेल रहे 4 बच्चों की दबकर मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: August 29, 2020 12:14 pm IST

कटनी: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर पिछले तीन-चार दिनों से लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लेकिन अब बारिश राहत की नहीं बल्कि आफत की बारिश साबित हो रही है। तेज बारिश के चलते देश के कई हिस्सों में लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के कटनी से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बारिश के चलते कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई।

Read More: सितंबर महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े सभी जरूरी काम

मिली जानकारी के अनुसार मामला उमरियापान ग्राम बम्हनी के आश्रित ग्राम बनहरा का है, जहां जेठू कोल के घर की कच्ची दीवार बारिश के चलते ढह गई। दीवार गिरने से सड़क में खेल रहे 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतक बच्चों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन, CM भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष ने बटन दबाकर शिलापट का किया अनावरण, देखें तस्वीरें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"