सीधी, मध्य प्रदेश। रामपुर नैकिन में शिक्षिका के साथ गैंगरेप के बाद अब नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नवमीं की छात्रा से 4 नाबालिग आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपियों ने इस घिनौने अपराध का वीडियो भी बना लिया। पुलिस केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरिफ्तार कर ली है।
पढ़ें- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस का सद्भावना मार्च, CM कमलनाथ करेंगे अगुवाई
बता दें सीधी में दिसंबर माह में यह दूसरी बड़ी गैंगरेप की वारदात सामने आई है, इसके पहले 6 दिसंबर को रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका गैंगरेप का शिकार हुई थी, दूसरी घटना शहर से लगे जमोड़ी थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार को शाम बाजार से घर वापस जा रही छात्रा को 4 नाबालिग आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है।
पढ़ें- अध्यक्ष और पार्षद पतियों के साथ मिलकर CMO ने कर दी ये बड़ी गलती, अब…
दरिंदगी के दौरान आरोपियों ने मोबाइल में वीडियो भी शूट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जब पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर आप बीती बताई तो पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन-फानन में आला अफसरों को घटनाक्रम की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। दूसरे दिन पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पढ़ें- हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीणों पर की अंधाधुंध फायरिंग, फैली दहशत
जनादेश