UK से लौटे 4 लोगों को किया गया चिन्हित, कोरोना के नए स्ट्रेन से हो सकते हैं संक्रमित, मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बात…

UK से लौटे 4 लोगों को किया गया चिन्हित, कोरोना के नए स्ट्रेन से हो सकते हैं संक्रमित, मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बात...

UK से लौटे 4 लोगों को किया गया चिन्हित, कोरोना के नए स्ट्रेन से हो सकते हैं संक्रमित, मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 29, 2020 10:14 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बरकरार है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चारों कोरोना मरीजों को केरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए चिन्हित किया गया है। इस बात की जानकारी कृषिमंत्री रविंद्र चौबे ने दी है। मंत्री चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमने कोरोना के नए संक्रमण को काफी गंभीरता से लिया है। UK से लौटे लोगों को चिन्हित किया गया है। लेकिन केंद्र सरकार ने इसको लेकर फिर से लापरवाही की है।

Read More: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, यात्रा भत्ता में मिली छूट, DA में हो सकता है इजाफा

इस दौरान मंत्री चौबे ने प्रशिक्षण शिविर और प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर कहा कि BJP हार के 2 साल बाद उबरने की कोशिश कर रही है, नाराज कार्यकर्ता पूछेंगे कि रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में वादाखिलाफी क्यों की?

Read More: भाजपा नेता एवं गुजरात से सांसद मनसुख वसावा ने पार्टी छोड़ी, पत्र लिख बोले- मुझे माफ कर देना

नगरनार प्लांट के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि नगरनार प्लांट खरीदने के प्रस्ताव को BJP सियासी दांव कह रही है। बस्तर का आदिवासी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। CM भूपेश बघेल ने नगरनार प्लांट खरीदने का प्रस्ताव दिया है। CM को धन्यवाद देते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं। हम खुद नगरनार चलाएंगे और बस्तर का विकास करेंगे।

Read More: 7 साल बाद एक आश्रम में मिलीं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहन, ऐसे खुला राज..देखिए

निगम-मंडल में बची नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि नए साल में मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 2 जनवरी से CM का रायगढ़, मरवाही, कोरबा, बिलासपुर के दौरे पर जाएंगे। नियुक्तियों को लेकर बैठक होगी, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Read More: रायपुर-इंदौर के बीच 30 दिसंबर से शुरू होने वाली सीधी विमान सेवा स्थगित, अब 13 जनवरी से होगी शुरूआत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"