माना बाल संप्रेक्षण गृह में फूटा कोरोना बम, 45 बच्चे और 5 स्टाफ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Ads

माना बाल संप्रेक्षण गृह में फूटा कोरोना बम, 45 बच्चे और 5 स्टाफ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 03:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। तमाम कोशिशों के बाद भी मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आ रही है। हालांकि नए मामलों में कमी आई है। वहीं दूसरी ओर एक ही जगह से कई लोगों के संक्रमित होने की खबरें लगातार सामने आ रही है।

Read More News: 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंचा एयरफोर्स का विमान, जिलों में मांग के अनुसार होगा वितरण

ताजा मामला रायपुर के माना स्थित संप्रेक्षण गृह का है। जहां एक साथ 45 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 5 स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इतने ज्यादा संख्या में संक्रमितों की पुष्टि होने यहां हड़कंप मच गया।

Read More News: छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर! कम हुआ नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 12810 मरीज डिस्चार्ज, 189 मरीजों की मौत

45 बच्चे और 5 स्टाफ कोरोना संक्रमित होने के बाद संप्रेक्षण गृह को आइसोलेशन सेंटर तब्दील किया गया है। वहीं बच्चों के उपचार के लिए 6 नर्स और एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।

Read More News: कोरोना वायरस को जैविक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने चीन ने की थी जांच, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा