मुंबई: मानसून की पहली बारिश के दौरान एक लोकल ट्रेन में दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के प्रथम श्रेणी डिब्बे में 22 वर्षीय मयंक लोहार और एक अन्य यात्री के बीच बहस शुरू हुई। (Murder in Mumbai Local Train Live Video) एक पक्ष दरवाजा खुला रखना चाहता था, जबकि दूसरा बारिश के कारण इसे बंद रखने की मांग कर रहा था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति गंभीर हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, बहस के दौरान आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा (30) ने धारदार हथियार निकालकर मयंक लोहार के पेट में वार कर दिया। घटना अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई। हमला करने के बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मयंक को जीआरपी और आरपीएफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पश्चिम रेलवे के मुताबिक, ट्रेन रात 11:04 बजे बोरीवली स्टेशन पहुंची और तीन मिनट के भीतर रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद मयंक को शताब्दी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Murder in Mumbai Local Train Live Video) रेलवे प्रशासन ने घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जांच एजेंसियों को उपलब्ध करा दिए हैं।
400 सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग
हत्या के बाद आरोपी की तलाश के लिए जीआरपी ने सात विशेष जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने बोरीवली, अंधेरी, मीरा रोड, नालासोपारा सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों और शहर के प्रवेश-निकास मार्गों पर लगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी इनपुट और निगरानी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई।
जांच में पता चला कि वारदात के बाद आरोपी अपने मीरा रोड स्थित घर गया था और पिता को ट्रेन में विवाद होने की जानकारी दी थी। (Murder in Mumbai Local Train Live Video) गिरफ्तारी के डर से वह देर रात घर छोड़कर फरार हो गया और मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर पनवेल से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है, जबकि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी बरामद नहीं हो सका है।
A dispute over closing the door of a Mumbai local train during heavy rain turned deadly late Monday night when a 22-year-old passenger was allegedly stabbed to death by a fellow commuter inside a first-class coach, police said. The incident took place aboard the… pic.twitter.com/IvoqwTm32V