बड़ी राहत: को​रबा कोविड 19 अस्पताल से 47 मरीजों को ठीक होने के बाद किया गया डिस्चार्ज, आज प्रदेश में कुल 6 नए मरीज

बड़ी राहत: को​रबा कोविड 19 अस्पताल से 47 मरीजों को ठीक होने के बाद किया गया डिस्चार्ज, आज प्रदेश में कुल 6 नए मरीज

बड़ी राहत: को​रबा कोविड 19 अस्पताल से 47 मरीजों को ठीक होने के बाद किया गया डिस्चार्ज, आज प्रदेश में कुल 6 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 19, 2020 10:21 am IST

कोरबा: तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि आज कोरबा कोविड 19 अस्पताल से 47 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इनमें से 13 जशपुर से और 34 मरीज कोरबा के रहने वाले हैं। बता दें कि अब तक कोरबा कोविड19 अस्पताल से 97 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। सीएमएचओ डॉ बीबी बोर्डे ने इस खबर की पुष्टि की है।

Read More: राज्यसभा प्रत्याशी बोले मै हूं अंतिम पंक्ति का व्यक्ति, ‘मेरे पिता बकरियां चराते थे..मैने भी बकरियां चराई,

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में आज राजधानी रायपुर और कोरिया जिले में तीन-तीन नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1952 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 694 हो गई है। यहां अब तक अ 1249 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़: CMHO ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर पाई गई कोरोना पॉजिटिव, सभी लोगों के संपर्क में थी मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"