7th pay commission सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है होली का तोहफा, जानिए राज्यमंत्री ने एरियर भुगतान के लिए क्या कहा?

7th pay commission सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है होली का तोहफा, जानिए राज्यमंत्री ने एरियर भुगतान के लिए क्या कहा?

7th pay commission सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है होली का तोहफा, जानिए राज्यमंत्री ने एरियर भुगतान के लिए क्या कहा?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 18, 2021 3:45 pm IST

भोपाल: उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा । शासन से स्वीकृति लेने की कार्रवाई को शीघ्र करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। राज्य मंत्री कुशवाह एम.पी. एग्रो कर्मचारी संघ के 37वें स्थापना दिवस समारोह  को संबोधित कर रहे थे।

Read More: मनरेगा में रोजगार देने में बिलासपुर प्रदेश में अव्वल, 133 फीसदी अधिक रोजगार का सृजन किया

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि रायसेन जिले में स्थित बाड़ी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की माँग पर भी विचार किया जायेगा। कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने की पहल की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री कुशवाह का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम को संघ के संरक्षक अनिल वाजपेई और अध्यक्ष चंद्रशेखर परसाई ने संबोधित किया। संघ द्वारा पिछले वर्षों में किए गए कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। निगम के कर्मचारी  केएम थॉमस और नसीम खान को उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।

Read More: राजधानी में मौसम ने बदला मिजाज, आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"