पूर्व पीएम राजीव गांधी को अपने हाथों से कंद-मूल खिलाने वाली 92 साल की महिला हुई संक्रमित, मेकाहारा में कराया गया भर्ती

Ads

पूर्व पीएम राजीव गांधी को अपने हाथों से कंद-मूल खिलाने वाली 92 साल की महिला हुई संक्रमित, मेकाहारा में कराया गया भर्ती

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 01:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

गरियाबंदः पूर्व प्रधानमंत्री को अपने घर पर कंदमूल खिलाने वाले वाली बल्दी बाई को भी कोरोना हुआ है, जिसके चलते उन्हें रायपुर मेकाहारा इलाज के लिए भेजा गया है। हम आपको बता दें कि बल्दी बाई वही महिला हैं, जिसके घर सन 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपनी पत्नी सोनिया गांधी के साथ पहुंचे थे और इनके हाथों से कंदमूल खाए थे। अब बल्दी बाई की उम्र 92 साल हो चुकी है, यही कारण है कि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को इनकी चिंता अधिक है।

Read More: कार और बाइक में बैठे-बैठे करवाइए कोरोना टेस्ट, बनकर तैयार हुआ प्रदेश का पहला Drive-in Covid-19 Test Centre

बता दें कि बल्दी बाई जिला मुख्यालय गरियाबंद से 75 किलोमीटर दूर स्थित गांव कुल्हाड़ी घाट में रहती है। 2 माह पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी इनके घर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इसकी जानकारी भेजी गई, जिस पर उन्होंने रायपुर मेकाहारा के चिकित्सकों से बात कर बल्दी बाई के स्वास्थ्य को विशेष निगरानी रखते हुए बेहतर व्यवस्था के साथ इनके अच्छे उपचार के निर्देश दिए और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More: लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट