हॉस्टल से गायब हुई 9वीं की छात्रा, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर लगाये गंभीर आरोप

Ads

हॉस्टल से गायब हुई 9वीं की छात्रा, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर लगाये गंभीर आरोप

  •  
  • Publish Date - March 3, 2019 / 10:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

पन्ना। पन्ना जिले में सरकारी महिला छात्रावास में बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। पन्ना जिले के अजयगढ तहसील में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास से नवमी कक्षा की छात्रा पिंकी अहिरवार गायब है। लड़की छात्रावास से कहाँ चली गई किसी को पता नही ।

ये भी पढ़ें –12वीं का हिंदी पेपर परीक्षा से पहले लीक, व्हाट्सएप पर देखा जा सकता है पूरा पेपर, प्रशासन हुआ मौन

वहीं गायब लड़की के भाई ने बताया कि कल शाम को छात्रावास की रसोइया महिला का फोन आया था कि पिंकी हॉस्टल में नही है । जिसके बाद लड़की के पिता और भाई ने आकर छात्रावास अधीक्षिका से मिलकर जानकारी चाही तो उन्होंने कहा उनके पास कोई जानकारी नही है। उसके बाद पीड़ित भाई और लड़की का पिता थाना अजयगढ पहुँचे और लड़की के गायब होने की एफआईआर दर्ज करवाई । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चौकीदार और रसोइया के भरोसे यह छात्रवास चलता है। अधीक्षिका हर वक्त नदारत रहती है।