राजधानी अस्पताल में आग लगने का मामला, प्रबंधक पर दर्ज होगी नामजद FIR, अब तक 6 की हो चुकी है मौत

राजधानी अस्पताल में आग लगने का मामला, प्रबंधक पर दर्ज होगी नामजद FIR, अब तक 6 की हो चुकी है मौत

राजधानी अस्पताल में आग लगने का मामला, प्रबंधक पर दर्ज होगी नामजद FIR, अब तक 6 की हो चुकी है मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 19, 2021 7:43 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी के निजी अस्पताल में हुए आगजनी की घटना में अब तक 6 की मौत हो चुकी है। वहीं सामने आए अस्पताल प्रबंधकों की लारवाही में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन

टिकरापारा थाना टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। प्रबंधकों पर नामजद एफआईआर दर्ज होगी। वहीं पुलिस के रिकॉर्ड में अभी तक 5 मौतें दर्ज हैं। पुलिस विभाग पोस्टमाॅर्टम के बाद मौत की संख्या बढ़ाएगी।

Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

अस्पताल को किया गया सील

राजधानी अस्पताल आगजनी की घटना के बाद आज बड़ी कार्रवाई की है। टिकरापारा थाना पुलिस की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं मृत कोरोना मरीजों के शव पीएम कराकर परिजनों को सौंपे गए। अस्पताल को सील करने के बाद फायर सेफ्टी की टीम आज मौके का निरीक्षण करेगा।

Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन


लेखक के बारे में