पत्नी ने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया, अवैध संबंध के शक में ससुराल वालों ने सुनाई थी सजा

पत्नी ने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया, अवैध संबंध के शक में ससुराल वालों ने सुनाई थी सजा

पत्नी ने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया, अवैध संबंध के शक में ससुराल वालों ने सुनाई थी सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 31, 2020 2:13 pm IST

झाबुआ: जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल प्रेम प्रसंग की आशंका में ससुराल वालों ने युवती को ऐसी सजा सुनाई, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। खुद को पतिव्रता साबित करने के लिए युवती को अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घूमना पड़ा। ​हद तो तब हो गई, जब वहां मौजूद लोगों ने घटना का विरोध नहीं किया, बल्कि वीडियो बनाते रहे।

Read Moe: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का दावा- अगस्त तक भारत में 30 लाख से अधिक होगी कोरोना संक्रमितों की संख्या

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बीते रविवार को पीड़िता जब काम से लौटी तो उसके पति ने अवैध संबंध को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। बात पति-पत्नी के बीच से अब परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंच गई और इसके बाद युवती के ससुराल वालों ने पीड़िता को पति को कंधे पर उठाकर पूरे गांव में घूमने की सजा सुनाई।

Read More: अनलॉक 3 की गाइडलाइन: राज्य से बाहर आने-जाने के लिए अब पास जरूरी नहीं, 1 सितंबर से खुलेंगे धार्मिक स्थल

मामले को लेकर झाबुआ पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एक गिरफ्तारी हुई है और कुछ आरोपियों की गंभीरता से तलाश की जा रही है।

Read More: 4 लाख मुआवजा की लालच में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, फिर जला दी लाश, ऐसा हुआ खुलासा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"