माफिया राज पर जारी है कार्रवाई, सुल्तान उर्फ बब्बू और साबिर के कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, भारी पुलिस बल मौजूद

माफिया राज पर जारी है कार्रवाई, सुल्तान उर्फ बब्बू और साबिर के कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, भारी पुलिस बल मौजूद

माफिया राज पर जारी है कार्रवाई, सुल्तान उर्फ बब्बू और साबिर के कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, भारी पुलिस बल मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 2, 2020 4:01 am IST

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माफिया राज खत्म करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत प्रदेश की आर्थिक राजधानी में लगातार माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो रही है। 

Read More News: बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत को BSF पर गर्व है

एंटी माफिया अभियान के तहत आज माफिया सुल्ताल उर्फ बब्बू और साबिर के अवैध कब्जे पर निगम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की टीम खजराना और अली इलाके में निर्माण अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर रही है। बता दें कि आरोपियों ने यहां तीन मंजिला भवन का अवैध निर्माण किया था।

जिसे प्रशासन की टीम आज जमींदोज करने का काम कर रही है। इस दौरान कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया। मौके पर तैनात जवानों ने प्रदर्शनकारियों को काबू किया। घटना स्थल पर निगम के आला अधिकारी भी मौजूद है।

Read More News: BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शासकीय शिक्षकों पर दिया विवादित बयान, स्कूल की नई इमारत के लिए किया भूमिपूजन

बदमाश रघुवीर के दो मंजिला मकान को किया जमींदोज

इससे पहले मंगलवार को निगम प्रशासन ने आकाश नगर इलाके में स्थित बदमाश रघुवीर ने दो मंजिला अवैध मकान को जमींदोज किया। नगर निगम की टीम सुबह ही अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान म​हिलाओं ने हंगामा किया। बता दें कि जिला प्रशासन लगातार जिन ​लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सभी के खिलाफ शहर के थानों में कई मामले दर्ज है।

Read More News: विश्व एड्स दिवस: दक्षिण अफ्रीका को एचआईवी की नई दवा से उम्मीद

ईरानी डेरे के कब्जे पर भी चला है बुलडोजर

मध्यप्रदेश में माफिया और अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में ईरानियों के अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन की टीम ने बीते शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने 12 हजार वर्गफीट पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है।

Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर की चर्चा, अपर मुख्य सचिव को दिए अहम निर्देश


लेखक के बारे में