पब्लिक प्लेस में थूकना आपको पड़ सकता है भारी, देना होगा एक हजार रुपए जुर्माना, आदेश जारी

पब्लिक प्लेस में थूकना आपको पड़ सकता है भारी, देना होगा एक हजार रुपए जुर्माना, आदेश जारी

पब्लिक प्लेस में थूकना आपको पड़ सकता है भारी, देना होगा एक हजार रुपए जुर्माना, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 27, 2020 1:05 pm IST

भोपाल: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन सं​क्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात को देखते हुए सरकार लॉक डाउन 3.0 लागू करने पर विचार कर रही है। बता दें कि अभी पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन किया गया है। इसी बीच मध्यप्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों पर 1000 जुर्माना वसूलने का आदेश जारी किया है।

Raed More: कोरोना से जंग जीतकर लौटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को ड्यूटी पर आने का आदेश, कल से दो शिफ्ट में काम करेंगे अधिकारी-कर्मचारी

जारी आदेश के अनुसार अब सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1000 रुपए जुर्माना देना होगा। इस आदेश में नगरीय प्रशासन विभाग ने कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण खांसने, छिंकने और थूकने से तेजी से फैलता है। इसलिए प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More: छत्तीसगढ़ के हाॅटस्पाॅट बने कटघोरा में काबू पर हालात, 38 सौ सैंपल में एक भी पॉजिटिव नहीं, रंग लाई कलेक्टर की ये पहल..देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"