राजधानी के इस इलाके में 21 के बाद आज फिर मिले 16 नए मरीज, 250 से ज्यादा की रिपोर्ट अभी आना बाकी

राजधानी के इस इलाके में 21 के बाद आज फिर मिले 16 नए मरीज, 250 से ज्यादा की रिपोर्ट अभी आना बाकी

राजधानी के इस इलाके में 21 के बाद आज फिर मिले 16 नए मरीज, 250 से ज्यादा की रिपोर्ट अभी आना बाकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 22, 2020 11:24 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव में आज कोरोना के 16 और नए मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं आज जिला प्रशासन ने इस इलाके से नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में मोबाइल लैब वैन भेजी थी। जांच के बाद फिलहाल आज 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Read More News: गोधन न्याय योजना समेत अन्य विकास कार्यों को लेकर सीएम भूपेश ने कलेक्टरों से की चर्चा

बता दें कि इस इलाके में एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई थी, इस महिला का शव रात भर घर में रखा रहा, इस दौरान करीब सैकड़ों महिलाओं समेत 300 लोगों ने आकर पीड़ित के परिवार से मिले थे। मौत के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस खबर को IBC24 ने प्रमुखता से दिखाई थी।

Read More News:  सिंधिया- दिग्विजय सिंह समेत राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से चार सांसदों ने ली शपथ

वहीं अब मृत महिला के शव के संपर्क में आने वालों की लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। महिला और परिजनों के संपर्क में आए 250 से 300 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव मिल सकते हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेकर जांच कर रही हैं।

Read More News: नाबालिग सर्वेंट का दैहिक शोषण करने वाले एसआई के बर्खास्तगी के आदेश, सीएम ने कहा- विभागीय जांच की भी जरुरत नहीं

बड़ी लापरवाही भी उजागर
कोरोना संक्रमित ​महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई थी। बताया जा रहा है कि मौत से पहले पीड़ित महिला मेकाहारा से लौट कर आई थी। महिला की तबियत बिगड़ने के बाद स्थानीय मितानिन ने महिला को अस्पताल में जांच के लिए भेजा था, इस दौरान महिला को भर्ती होने ​के लिए कहा गया था लेकिन वे भागकर घर आ गई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी।

Read More News: 7 दिन के लॉकडाउन पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- तरीका ठीक नहीं, भीड़ ही काफी है संक्रमण के लिए


लेखक के बारे में