कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद एक्सरसाइज करते और म्यूजिक की धुन पर थिरकते थे 92 साल के तुलसीराम सेठिया, वायरल हुआ वीडियो
कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद एक्सरसाइज करते और म्यूजिक की धुन पर थिरकते थे 92 साल के तुलसीराम सेठिया, वायरल हुआ वीडियो
बालाघाटः देश के अलग-अलग कोने से आ रही दुखद खबर के बीच और तमाम दर्द के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। जहां कोरोना पॉजिटिव होने का नाम सुनते ही लोग दहशत में आ जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ बालाघाट के रहने वाले 92 साल के बुजुर्ग तुलसीराम सेठिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार तुलसीराम सेठिया कोरोना पॉजिटिव होकर घर पर ही क्वारंटाइन थे। इस दौरान उन्होंने जमकर एक्सरसाइज की और म्यूजिक की धुन पर थिरकते रहे। दूरी बनाकर परिवार के साथ खूब मस्ती की और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। जीने की ललक और अपने बिंदास अंदाज से इन्होंने इस महामारी को भी हरा दिया। बुजुर्ग का बिंदास अंदाज वाकई इस चिंता भरे दौर में लोगों के लिए प्रेरणा है।
Read More: लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

Facebook


